वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा ने निकाला जनआक्रोश मार्च

गाजियाबाद। वोट चोरी और वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत रविवार को गाजियाबाद में जनआक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। मार्च में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तार्ओ एवं समर्थकों ने भाग लिया।
कार्यकर्ता सुबह 9 बजे पूर्व विधायक, साहिबाबाद पंडित अमरपाल शर्मा के सेक्टर-3, राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, नवयुग मार्केट से होते हुए गांधी पार्क, लोहिया नगर तक मार्च निकाला। जनआक्रोश मार्च में समाजवादी पार्टी के जिला की इकाईयाँ, जिला अध्यक्ष एवं महानगर संगठन के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, स्थानीय कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। मार्च के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी आवाज बुलंद की गई। पंडित अमरपाल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोच्च है और चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए। मार्च के दौरान कार्यकर्तार्ओं ने वोट चोरी बंद करो, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ जैसे नारे लगाए और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *