
- प्रशासन को उपलब्ध कराई राहत सामग्री की किट्स
- राज्यमंत्री असीम अरुण ने अपने हाथों से प्रभावित परिवारों को किट्स का किया वितरण
गाजिशबाद। ग्राम कनावनी में हुए भयंकर अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिये जिलाधिकारी द्वारा सहयोग की अपील पर आल इंडिया मैनुफैक्चरर्स आर्गेनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड) द्वारा 100 किट्स उपलब्ध करायी गईं, जिनका पीड़ितों में वितरण जनपद के प्रभारी मंत्री द्वारा किया गया।
आॅल इंडिया मैनुफैक्चरर्स आर्गेनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड) और इसके सदस्य इस भयंकर अग्निकांड के पीड़ितों के सर्वस्व स्वाहा होने के दु:ख में उनके साथ हैं। उनकी मदद के लिये अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने हेतु संगठन के सदस्य उपेंद्र गोयल (अध्यक्ष), अनिल गर्ग, संजीव गुप्ता, अनुज शर्मा, बृजेश अग्रवाल वितरण के समय ग्राम कनावनी में मंत्री असीम अरुण, जिलाधिकारी, अतिरिक्त उपायुक्त एवं उपायुक्त पुलिस, प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे।

