निमार्ण कार्य समयान्तराल में पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सम्पन्न कराए जाएं : मुकेश चौधरी

गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में उत्तर प्रदेश अठारहवीं विधान सभा की प्राक्कलन समिति (वर्ष 2025-26) की प्रथम उप समिति की बैठक माननीय सभापति श्री मुकेश चौधरी के सभापतित्व में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं बजटीय प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर माननीय समिति से सदस्य लक्ष्मी राज सिंह, वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’, शाहिद मंजूर, डॉ.मंजू शिवाच एवं अभय कुमार पाठक अनुसचिव, उपेन्द्र नाथ मिश्र व विनय कुमार सहा.समीक्षा अधिकारी, अनुराग श्रीवास्तव प्रतिवेदक, प्रवेश व सोहन लाल अनुसेवक उपस्थित रहे। साथ ही विधायक सदर संजीव शर्मा एवं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़, एडि.सीपी केशव कुमार चौधरी, जीडीए वीसी नन्द किशोर कलाल, सीडीओ अभिनव गोपाल, डीसीपी ट्रेफिक त्रिगुण बिशेन, जीडीए सचिव विवेक मिश्र, जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, कार्यवाहक सीएमओ डॉ.अमित विक्रम, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी श्री राजाराम सहित पंचायती राज, नगर विकास, आबकारी, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, दुग्ध विकास विभाग, परिवहन, आवास एवं शहरी नियोजन, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, राजस्व, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा, राज्य कर, गृह विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन, ग्राम्य विकास, पर्यटन, समाज कल्याण, श्रम एवं सेवा योजन, शिक्षा विभाग, खाद्य एवं रसद, लोक निर्माण, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे, उक्त विभागों की योजनाओं एवं बजटीय प्रावधानों की क्रमवार विस्तृत समीक्षा हुई। सभापति ने निर्माण विभाग को सड़कों एवं अन्य निमार्णों को अतिक्रमण मुक्त, सुदृढ़, सुरक्षित, गड्ढामुक्त बनाए रखने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जीडीए, नगर निगम, यूपीसीडा, जल निगम, आवास विकास, नगर विकास की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, कूड़ा-करकट के प्रभावी निस्तारण, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, जल निकासी तंत्र को मजबूत करने, एसटीपी प्लांट की क्षमता बढ़ाने, आधुनिक मशीनरी के उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि निर्माण कार्य के शुभारम्भ से पूर्व ही जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर उन्हें उनके क्षेत्र में होने वाले कार्यों की पूरा विवरण दिया जाएं। साथ ही जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए जनसमस्याओं का त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किये। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन को निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से ग्राम पंचायतों में बने पुस्तकालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएं। उन्होने नगर विकास एवं जिला पचांयती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा बनाएं जा रहे उत्पादों को विक्रय करने हेतु नगर पंचायतों एवं नगर निगमों में भीड़—भाड़ वाले स्थानों में दुकान बनाई जाएं, जिससे उनके उत्पाद विक्रय हो सकें। सदस्य एवं विधायक मोदीनगर डॉ.मंजू सिवाच द्वारा मोदीनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में बस संचालन, बिजली कटौती, किसानों के अनाज विक्रय से सम्बंधित एवं शराब के ठेकों पर अराजकतत्वों द्वारा उत्पात करने सहित अन्य समस्याओं के बारे में समिति को अवगत कराया। समिति द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त क्षेत्र में बस संचालन शुरू किया जाएं एवं किसानों को अनाज विक्रय सहित अन्य समस्याओं को सामना ना करना पड़ें, इस बात का ध्यान रखा जाएं। उन्होने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निदेर्शानुसार प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएं। उन्होने निर्देशित किया कि जब तक स्मार्ट मीटरों से सम्बंधित आगामी आदेश प्राप्त ना हो तब तक नए स्मार्ट मीटर ना लगाएं जाएं और विभाग की ओर लगे हुए स्मार्ट मीटरों में विद्युत सप्लाई ना कटे। उन्होने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शराब के ठेके पर अराजकतत्वों को जमावाड़ा ना हो, यदि को शांति व्यवस्था या सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने का कार्य करें तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएं। मा0विधायक सदर श्री संजीव शर्मा द्वारा जल निगम द्वारा बनाई गई टंकियों को हैंडओवर ना करने तथा गंदे पानी की सप्लाई से सम्बंधित समस्या से समिति को अवगत कराया। सभापति द्वारा सम्बंधित विभागों से वार्ता की गई, जिसके उपरान्त सभापति द्वारा जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि समिति गठित करते हुए 01 माह में जांच की जाएं कि उक्त प्रकरण में दोषी कौन है, और कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए समिति को अवगत कराया जाए। उन्होने जल निगम, नगर निगम सहित सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया कि पेयजल सप्लाई से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायतें ना आएं, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। सभापति ने कहा कोई भी निमार्ण कार्य समयान्तराल में पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सम्पन्न कराया जाए। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को हर पात्र को लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाएं। उक्त योजनाओं के प्रचार—प्रसार हेतु जिला स्तरीय उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग प्राप्त किया जाए, जिससे प्रत्येक व्यक्ति योजनाओं के प्रति जागरूक हो सके और अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभापति महोदय एवं समिति द्वारा दिए गए आदेशों का पूर्ण पालन करते हुए समिति को अवगत कराया जायेगा। साथ ही उन्होने समिति एवं अधिकारियों को बैठक को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया।

  • प्राक्कलन समिति (वर्ष 2025-26) की प्रथम उप समिति की बैठक सभापति मुकेश चौधरी के सभापतित्व में संपन्न
  • संचालित योजनाओं का हर पात्र को लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए
  • योजनाओं के प्रचार—प्रसार हेतु जनप्रतिनिधियों से सहयोग प्राप्त किया जाए
  • प्रत्येक व्यक्ति योजनाओं के प्रति जागरूक हो सके और अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सके
  • सदस्य एवं विधायक डॉ.मंजू सिवाच ने ग्रामीण क्षेत्रों में बस संचालन, बिजली कटौती, किसानों के अनाज विक्रय की उठाई समस्याएं
  • विधायक सदर संजीव शर्मा द्वारा जल निगम द्वारा बनाई गई टंकियों को हैंडओवर ना करने तथा गंदे पानी की सप्लाई से कराया अवगत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *