गाजियाबाद। राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ टैक्नोलॉजी (फार्मेसी), गाजियाबाद में वर्ल्ड इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट डे के उपलक्ष्य के अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का शीर्षक था पेटेंट चैलेंजेस इन ड्रग डेवलपमेंट: फ्रॉम डिस्कवरी टू प्रोटेक्शन।
यह आयोजन दामोदर एकेडमी आॅफ साइंटिफिक एंड एजुकेशनल रिसर्च (नई दिल्ली), के सहयोग से सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, वैज्ञानिक और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट के विशेषज्ञों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुमन श्रेय सिंह (पूर्व संयुक्त नियंत्रक, पेटेंट एंड डिजाइन, वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार), सुश्री रीमा मेदिरत्ता (आई सी एम आर , साइंटिस्ट डी एवं आई पी विशेषज्ञ),डॉ. सुषमा तालेगांवकर (एसोसिएट प्रोफेसर, डी पी एस आर यू),सुश्री पूजा कुमार (प्रसिद्ध पेटेंट एजेंट, इनोव इंटेलेक्ट) विषय विशेषज्ञ, उपस्थित रहे और आयोजन समिति का नेतृत्व डॉ. मोनिका सचदेवा (प्रिंसिपल, फामेर्सी डिपार्टमेंट) ने बतौर संयोजक किया, जबकि सुश्री मेघा टोंक आॅगेर्नाइजिंग सेक्रेटरी रहीं।
सम्मेलन में दवा विकास प्रक्रिया में पेटेंट से जुड़ी चुनौतियों, अनुसंधान से लेकर संरक्षण तक की यात्रा और इंटेलिक्चुअल प्रॉपर्टी की अहमियत पर गहन चर्चा हुई। यह आयोजन फार्मेसी और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट के क्षेत्र में छात्रों, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
इस कार्यक्रम में छात्रों ने भी भाग लिया और अपने शोध कार्य को पोस्टर, मॉडल और ओरल प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसी अवसर पर जी पैट क्वालीफाई करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में आरकेजीआईटी फॉर्मेसी के छात्रों और फैकल्टी ने प्रभाशाली ढंग से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ,ग्रुप एडवाइजर और चेयरमैन लक्ष्मन प्रसाद ,एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर डी के चौहान ,डायरेक्टर बी सी शर्मा, आर के जी आई टी, एच सी गर्ग चीफ प्रॉक्टर, डॉक्टर विपुल गोयल एच आर हेड आर के जी आई टी मौजूद रहे।

