आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज में शोध करने के तरीकों पर व्याख्यानमाला का आयोजन

गाजियाबाद। आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कॉलेज मुरादनगर में 2 मई 2026 को शोध करने के तरीके विषय पर ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आई.टी.एस द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा एवं मुख्य अतिथि प्रो. सूरज कुमार, प्रोफेसर,सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन, साइंसेज, जामिया मिलिया इस्लामिया,विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के द्वारा हुआ। अर्पित चड्ढा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम न केवल किताबों से मिलने वाले ज्ञान को मजबूत बनाते हैं बल्कि विद्यार्थियों में व्यावहारिक समझ, शोध की सोच और सही चिकित्सकीय निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करते हैं।
इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता प्रोफेसर सूरज कुमार एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं शोधकर्ता हंै, जिनके पास शैक्षणिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव है। अपने व्याख्यान में प्रो. सूरज कुमार ने शोध (रिसर्च) करने के आसान और सही तरीकों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक अच्छा शोध विषय चुना जाता है, जिससे जुड़े सवाल कैसे बनाए जाते हैं, जानकारी कैसे एकत्रित की जाती है और सही तरीके से विश्लेषण कैसेकिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि सही उपचार के लिए केवल अनुभव ही नहीं बल्कि प्रमाणों और तथ्यों का भी उपयोग करना बहुत आवश्यक है जिससे मरीज को बेहतर लाभ मिल सके।
इस सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों में शोध लेखन, वैज्ञानिक सोच और उपचार में सही निर्णय लेने की समझ विकसित हुई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने सवाल पूछे। प्रोफेसर सूरज ने सभी प्रश्नों के उत्तर सरल और स्पष्ट तरीके से दिए। सभी विद्यार्थियों ने आई.टी.एस दी एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्हें इस प्रकार के ज्ञानवर्धक अवसर निरंतर प्राप्त होते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *