ब्रह्माकुमारी लोहिया नगर सेवा केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस

  • मजदूर भाई-बहनों को किया गया सम्मानित

गाजियाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के विश्वकर्मा निर्माण प्रभाग के अंतर्गत लोहिया नगर सेवा केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। लोहिया नगर सेवा केंद्र की मुख्य प्रशासनिका राजयोगिनी बीके विमला दीदी ने बताया कि हमारे आस पास हजारों मजदूर भाई ,बहन हैं जो हमारी सुविधा को बढ़ाने के लिए अथक परिश्रम करते हैं तथा हमें सुरक्षा देते हैं। हमें उन सभी का धन्यवाद करना चाहिए उन्हें सम्मान देना चाहिए। गर्मी ,सर्दी, बरसात हर मौसम में यह मजदूर हमें सुख देने वाले साधनों का निर्माण करते रहते हैं। अपने श्रम सेवा से मजदूर देश का निर्माण करते हैं। देश को समृद्ध बनाते हैं, देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान हैं। ऐसे महान श्रमिक भाई, बहनों का हमें सिर्फ शब्दों से सम्मान नहीं करना है, बल्कि सम्मान करना है छोटे-छोटे व्यवहार से ,मीठे बोल से एक सम्मान भरी नजर से, सच्चे धन्यवाद से ,प्यार से ’ इस दिवस पर हम सब संकल्प लें कि हर इंसान को हम उसके काम से नहीं इंसानियत से पहचानेंगे। कैलाशपुर सेवा केंद्र की मुख्य प्रशासिका बीके उर्मिला दीदी ने भी इस अवसर पर मजदूर भाई बहनों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि सभी मजदूर भाई,बहने अपने स्व-मान में रहकर कार्य करेंगे तथा आत्मिक स्मृति में कार्य करेंगे तो कार्य बहुत अच्छा होगा और उसे देखने वाले लोग भी खुश होंगे ’
बीके सोनिया दीदी ने भी इस अवसर पर मजदूर भाई बहनों के सम्मान में कविता सुनाई …मजदूर नहीं मजबूत हंै ये, जो दुनिया को संवारने का सारा बोझ उठाते हैं। बोझ कंधों पर अपने रखते हैं आंधी, बारिश सब सहते। मजदूर अपने श्रम सेवा से देश को समृद्ध करते हैं। मीठी बोली बोल हम दे उनको सम्मान और प्यार ’ जिनके खून पसीने की बारिश से हरा भरा है यह संसार।द रहते हैं कच्चे घरों में औरों का महल बनाते हैं। सुख सुविधाएं देते हैं लोगों को खुद अभाव में रह जाते। थककर सो जाते हैं गहरी नींद में ,कड़ी जमीन पर ’ सपने देख नहीं पाते औरों के सपने पूरे करने में। मजदूर नहीं मजबूत है ये….
बी के विमला दीदी जी ने सभी मजदूर भाई बहनों का पटका पहनाकर एवं ईश्वरी सौगात देकर सम्मान किया।
दीदी ने सभी मजदूर भाई बहनों को राजयोग मेडिटेशन तथा आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा खुद को परमात्मा शिव से जोड़कर अपने को मानसिक रूप से सशक्त बनाने का मार्ग भी दिखाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती संध्या त्यागी (आरडब्ल्यूए, अध्यक्ष), अरुण (बिल्डिंग ठेकेदार), इकबाल खान (फैब्रिकेशन ठेकेदार), मोहम्मद इकबाल (पेंटर ठेकेदार) आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *