- ब्राहम्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा नेता अजय शर्मा ने कराई रिपोर्ट दर्ज
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी के द्वारा एक सभा में ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश संयोजक अजय शर्मा के द्वारा थाना कविनगर गाजियाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजकुमार भाटी के खिलाफ रोष व्याप्त करते हुए. ब्राह्मण समाज के सम्मान में भाजपाई मैदान में उतर आये हैं। अजय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सर्वोपरि था, सर्वोपरि है और सर्वोपरि रहेगा, सनातन धर्म की रक्षा करने वाला एक ब्राह्मण ही है जो अपनी हिंदू संस्कृति को सुरक्षित रखे हुए है। ऐसी स्थिति में यदि कोई व्यक्ति ब्राह्मण समाज के विषय पर गलत ब्यानबाजी करेगा तो हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं भी ब्राह्मण हूं और मेरा भी दायित्व बनता है कि मैं अपने समाज के सम्मान की रक्षा करने के लिए आगे आऊं। मैं राजकुमार भाटी के द्वारा की गई ब्राह्मण समाज की टिप्पणी की भर्त्सना करता हूं और राजकुमार भाटी के खिलाफ कठोर कानून कारवाई करने का काम करूंगा और मैं ब्राह्मण समाज के लिए हमेशा खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा।
समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी के द्वारा की गई ब्राह्मण समाज के खिलाफ गलत टिप्पणी के विषय पर भाजपा नेता अजय शर्मा ने तुरंत गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर को फोन किया और अपनी आपत्ति दर्ज करायी। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल कविनगर एस एच ओ को तुरंत कार्यवाही का आदेश दिया और समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश संयोजक अजय शर्मा के साथ पूर्व महानगर महामंत्री लेखराज माहौर एवं युवा नेता कुंजन पंडित भी उपस्थित रहे। अजय शर्मा ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार है और किसी भी व्यक्ति के द्वारा समाज में अराजकता फैलाने के लिए दिए गए गलत बयान के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी और इस प्रकार की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं होगी।

