

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित सीडीआरएस ग्लोबल स्कूल में प्रथम जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के संस्थापक दयानंद त्यागी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता संजीव त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल, भाजपा नेता मनोज शर्मा, मंडल महामंत्री मोहित त्यागी , मंडल उपाध्यक्ष सोनिया त्यागी मौजूद रहे।
विद्यालय के डायरेक्टर वीरेंद्र त्यागी ने बताया के इस प्रतियोगिता में पारंपरिक योग एवं व्यक्तिगत योग में 22 विद्यालय के लगभग 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया। विद्यालय के मैनेजर भीष्म सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश फेडरेशन आॅफ योगासन स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम ना केवल योगासन को एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में स्थापित करने का प्रयास है बल्कि इसके माध्यम से शारीरिक और मानसिक संतुलन के महत्व को भी रेखांकित करता है। इस आयोजन में प्रधानाचार्या आकांक्षा त्यागी ने सभी प्रतिभागियों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। साथ ही सभी से खेल भावना का पालन करते हुए अपनी प्रस्तुति देने को कहा। अनुभवी निर्णायक मंडल द्वारा आसनों की शुद्धता, स्थिरता और समय के आधार पर प्रतिभागियों को अंक प्रदान किए गए, जिससे प्रतियोगिता का स्तर ओर अधिक प्रभावशाली रहा। आयोजन को सफल बनाने मे मुख्य रूप से कोर्डिनेटर निधि चौधरी, पिंकी त्यागी, पीटी टीचर आयुषी त्यागी, गौरव रावत एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

