
गाजियाबाद। 45वीं सब जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय शूंटिंग बॉल चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 14 मई 2026 तक एन.टी.आर. स्टेडियम महबूबाबाद, तेलंगाना में किया गया। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 21 -18 ,17- 21, 21- 19 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने पहला, गुजरात ने दूसरा तथा पश्चिम बंगाल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में हरियाणा ने राजस्थान को 21 -15, 16 -21, 22 -20 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। राजस्थान दूसरे तथा महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहे । उत्तर प्रदेश के आर्यन मिश्रा को बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया । बालिका वर्ग में हरियाणा की खिलाड़ी सुमित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश टीम के राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर शूटिंग बॉल फेडरेशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष अंजुल अग्रवाल, महासचिव जीत राज तोमर, शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चैयरमैन अजय पाल प्रमुख ,महासचिव तारकेश्वर सिंह, संतोष सिंह, अमर यादव, आयुष गुप्ता व अतुल तोमर ने अपनी शुभकामनाएं दी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक महबूबाबाद ,डॉक्टर मुरली नायक भूकिया ने विजेता, उपविजेता व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को पुरस्कार प्रदान किये।

