कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण से संगठन निरंतर हो रहा मजबूत: सचिन डेढ़ा

  • भाजपा शहर मंडल ने किया मंडल प्रभारी सचिन डेढ़ा का जोरदार स्वागत

गाजियाबाद। भाजपा मुरादनगर शहर मंडल द्वारा रविवार को मंडल प्रभारी सचिन डेढ़ा के स्वागत हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला एवं गर्मजोशी के साथ सचिन डेढ़ा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी जनसंपर्क अभियानों को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अपने संबोधन में सचिन डेढ़ा ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन हित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण से संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद भारतीय, मनोज शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, बुद्ध प्रकाश गोयल, मोहित त्यागी सैंथली, मोहित त्यागी हुसैनपुर, विकास त्यागी काकड़ा, जयवीर त्यागी , मुकेश शर्मा, सचिन शर्मा ,रोहित कुमार,सत्येंद्र त्यागी, तनु शर्मा, मनी सेठ, राजकुमार गौतम, अमित शर्मा, राजकुमार भारती, सचिन ठाकुर, हरीश कुमार, विनोद प्रजापति, शिव चौधरी सभासद, सोनू सभासद, अशोक प्रजापति, हरिमोहन गोयल सभासद, भूपेंद्र कुमार सभासद, अनिल शर्मा सभासद, विनोद धनकर सभासद, राहुल शर्मा, दीपक गोयल , अशोक जाटव, मोनू गर्ग , विजयलक्ष्मी शर्मा, हिना गौतम, विनीता जिंदल, दयाचंद कोरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *