

गाजियाबाद। आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद में विद्यार्थियों के मनोरंजन हेतु गत वर्षो की भांति वार्षिक सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट्स कार्यक्रम यूफोरिया-2026 का आयोजन 20 एवं 21 मई, 2026 को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ शुरू हुआ, जिसमें संस्थान के बी.डी.एस और एम.डी.एस. के सभी छात्रों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम आई.टी.एस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ देवी चरण शेट्टी सहित सभी डीन्स एवं विभिन्न विभागों के एच.ओ.डी. भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के पहले दिन सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें आॅन स्टेज प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सोलो सिंगिग, सोलो डांस, ड्यूट सिंगिंग, ग्रुप डांस, मैड-एड प्रस्तुतियां शामिल थी। साथ ही आॅफ स्टेज प्रतियोगिताओं में रंगोली, क्विज, सोप कार्विंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दिन का मुख्य आकर्षण मास्टर शेफ प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन आॅन स्टेज प्रतियोगिताओं में डयूट डांस, सोलो डांस, ग्रुप सिंगिंग, स्किट, इंस्ट्रूमेंटल, कवि सम्मेलन, वैराइटी कार्यक्रम आयोजित किये गए। साथ ही आॅफ स्टेज गतिविधियों में फेस पेटिंग, ई-गेमिंग, बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दिन का मुख्य आकर्षण फैशन शो रहा, जिसमें बी.डी.एस. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सायंकाल में डी.जे. नाईट एवं डिनर का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, टग आफ वॉर, चेस, टेबल टेनिस, कैरम, स्क्वैश, बैडमिंटन और पूल शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के द्वारा सभी विजेताओं को मेडल और पुरस्कार प्रदान किये गये। अपने संबोधन में अर्पित चड्ढा ने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए प्रतिस्पर्धा, अनुशासन एवं टीम भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सफल सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट्स कार्यक्रम के माध्यम से पूरे परिसर में ऊर्जा, उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस.-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर.पी. चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

