
गाजियाबाद: आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग द्वारा एक दिवसीय सी.डी.ई. एवं कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘‘क्लेफ्ट नेक्सस‘‘ था। यह कार्यशाला क्लेफ्ट लिप् एवं क्लेफ्ट पैलेट के आधुनिक एवं बहु विषयक उपचार दृष्टिकोण पर आधारित थी। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न डेंटल कॉलेजों के 100 से अधिक बी.डी.एस. छात्र एवं एम.डी.एस. के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी दंत विभागों के दंत चिकित्सकों ने सहभागिता की। यह कार्यक्रम आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध क्लेफ्ट एवं क्रेनियाफैसियल विशेषज्ञ, डॉ प्रिथम एन. शेट्टी एवं क्लेफ्ट केयर विशेषज्ञ डॉ. पुनीत बत्रा उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों क्लेफ्ट केयर में वर्तमान सर्जिकल तकनीकों, ऑर्थोडॉन्टिक विचारों, बहुविषयक उपचार योजना एवं पुनर्वास प्रोटोकॉल पर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ देवी चरण शेट्टी के साथ-साथ संस्थान के सभी डीन्स, दंत विभागों के एचओडी एवं दंत चिकित्सक भी उपस्थित रहें।

