आईटीएस द्वारा आयोजित ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड एवं फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026 में 300 मेधावी छात्र सम्मानित

गाजियाबाद। आईटीएस मोहननगर, गाजियाबाद द्वारा मोदी नगर स्थित अवलोक मंडप में “एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड एवं फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मोदीनगर, मुरादनगर एवं आस पास के क्षेत्र के लगभग 40 विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकों को “एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया, जबकि मेधावी विद्यार्थियों को “मेरिटोरियस अवार्ड”प्रदान किए गए। समारोह में प्राचार्य, शिक्षक, छात्र एवं उनके अभिभावक सहित 450 लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मंजू सिवाच (विधायक, मोदीनगर), आईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, आईटीएस यूजी कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा, वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजीव कुमार, डीन एकेडमिक्स डॉ. विदुषी सिंह तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीरजा आनंद द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मंजू सिवाच ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने माता-पिता एवं गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नई तकनीकों को अपनाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
आईटीएस यूजी कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मोदीनगर, मुरादनगर एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग 40 विद्यालयों के उन 300 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मंजू सिवाच, अर्पित चड्ढा, डॉ. नैंसी शर्मा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. विदुषी सिंह, डॉ. नीरजा आनंद, संस्थान के अध्यापकगण, विभिन्न विद्यालयों से आए प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *