आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री एवं ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग के द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। जिसका विषय आकर्षण का मुखौटा उतारना-निकोटीन एवं तंबाकू की लत का मुकाबला करना था। यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) के नेतृत्व में तंबाकू के उपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और खपत को कम करने के लिए प्रभावी नीतियों की वकालत करने के लिए एक वैश्विक अभियान है। यह कार्यक्रम आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज ने मरीजों, छात्रों और दंत चिकित्सकों को प्रेरित करने के लिये विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुरादनगर में स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान एवं नुक्कड़ नाटक के साथ हुआ। इसके उपरांत फरूखनगर, ढिकोली एवं मुरादनगर स्थित दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक शिविर क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चालए गए। इसके अतिरिक्त संस्थान की ओ.पी.डी. में आने वाले तंबाकू उपयोगकर्ताओं के लिए तंबाकू सेसेशन हेल्प डेस्क लगाया गया जिसमें मरीजों को तंबाकू के कारण होने वाले मौखिक कैंसर के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही संस्थान की डेन्टल ओ.पी.डी. में रोगियों के लिये नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया, जिसमें मरीजों को तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही संस्थान के बी.डी.एस. एवं एम.डी.एस. के विद्यार्थियों के लिये पोस्टर प्रतियोगिता एवं रील मेकिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया। अंत में विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *