जीडीए ने लोनी के ग्राम-मीरपुर हिन्दू व इलायचीपुर में अवैध कालोनियों को किया ध्वस्त

गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में प्रभारी प्रवर्तन जोन-8 के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत ग्राम-मीरपुर हिन्दू (सैनिक विहार कालोनी) एवं ग्राम-इलायचीपुर लोनी गाजियाबाद पर लगभग 40,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनी में लगभग 200 भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल, निर्मित सड़कों आदि पर ध्वस्तीकरण की कायार्वाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्रवर्तन जोन-8 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस दस्ता एवं क्षेत्रीय पुलिस बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *