फ़िज़िक्सवाला ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उत्सव मनाया

गाजियाबाद। फ़िज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2026 में अपने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया। गाज़ियाबाद से फ़िज़िक्सवाला के उच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में आदित्य राज चोपड़ा (एआईआर 269), अवनीश शर्मा (एआईआर 318) और शुभम वर्मा (एआईआर 897) सहित कई अन्य छात्र शामिल रहे।
अलख पांडे (शिक्षक, संस्थापक एवं सीईओ, फिज़िक्सवाला पीडब्ल्यू) ने कहा, मैं उन सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ, जिन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जिन विद्यार्थियों को आज अपने मनचाहे परिणाम नहीं मिले हैं, उनसे मैं कहना चाहूँगा कि यह एक परीक्षा आपकी क्षमताओं या आपके भविष्य की सफलता को निर्धारित नहीं करती। सीखने की प्रक्रिया जीवनभर चलती है, और यह उसका केवल एक पड़ाव है। इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें, निरंतर प्रयास करते रहें और आगे आने वाले अवसरों के लिए तैयार रहें। परीक्षा आयोजित करने वाले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) द्वारा जारी ऑफिशियल प्रेस रिलीज़ के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 56,880 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *