आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

गाजियाबाद, आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, मुरादनगर, में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस-2026 की थीम ‘‘प्रकृति से प्रेरित-जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए‘‘ रही। यह थीम इस तथ्य को रेखांकित करती है कि जलवायु संकट से निपटने के प्रभावी समाधान स्वयं प्रकृति में निहित है, जैसे कार्बन अवशोषित करने वाले वन, जीवनदायिनी नदियां तथा पर्यावरण संतुलन और लचीलापन प्रदान करने वाले पारिस्थितिक तंत्र आदि।
यह कार्यक्रम आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यू.एन.ई.पी.) के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस वैश्विक अभियान का उद्देश्य सरकार, संस्थानों एवं समुदायों को जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने, पारिस्थितिक तंत्रों के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन तथा सतत जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सशक्त संदेश देता है कि यह अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी अनिवार्य जिम्मेदारी है। इस अवसर पर आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज में विभिन्न जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। संस्थान की ओ.पी.डी. तथा मुरादनगर में आयोजित शिविर स्थल पर आने वाले मरीजों को वायु प्रदूषण दुष्प्रभावों तथा स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त संस्थान फैकल्टी सदस्यों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही, स्वच्छ पर्यावरण के महत्व तथा प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर विषेश बल देते हुए मरीजों एवं आमजन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *