राजनगर एक्सटेंशन की VVIP सोसाइटी ग्राउंड पर नाइट राइडर्स (यंगस्टर्स) की शानदार जीत, स्ट्राइकर्स XI को दी मात

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित प्रसिद्ध VVIP सोसाइटी के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एक बेहद रोमांचक और अंतिम ओवरों तक खिंचे टी-20 मुकाबले में नाइट राइडर्स (यंगस्टर्स) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्ट्राइकर्स XI (VVIP) को 4 विकेट से हरा दिया। स्ट्राइकर्स XI द्वारा निर्धारित 20 ओवरों में बनाए गए 171 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को नाइट राइडर्स ने मात्र 17 ओवरों में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जे.पी. कश्यप , एस.पी. त्यागी , नितिन त्यागी , सौरभ त्यागी और नरविन त्यागी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *