श्रम विभाग कर्मचारी संघ शाखा गाजियाबाद के निर्विरोध अध्यक्ष बने राधेलाल

  • निर्वाचान अधिकारी विनीता सिंह व देवव्रत चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ चुनाव
  • मंत्री मदन गोपाल व रविन्द्र, शांतनु, अंकुश शर्मा को दी गई संगठन मंत्री की जिम्मेदारी

गाजियाबाद। श्रम विभाग कर्मचारी संघ, शाखा गाजियाबाद की कार्यकारिणी का निवार्चन श्रीमती विनीता सिंह, निर्वाचन अधिकारी/सहायक श्रम आयुक्त गाजियाबाद एवं देवव्रत चौधरी, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गाजियाबाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से निर्विरोध राकेश कुमार को संरक्षक चुना गया जबकि राधे लाल को अध्यक्ष व मदन गोपाल यादव को मंत्री चुना गया। इनके अलावा अरूण कुमार शर्मा व प्रदीप कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। वीरेन्द्र कुमार गौतम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। रविन्द्र कुमार, शान्तनु चतुर्वेदी व अंकुर शर्मा को संगठन मंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनूप कुमार कुशवाहा, अमित कुमार, सुगन्धा उपाध्याय, आयूष प्रताप सिंह, पवन कुमार, श्रीमती मन्जू को नामित किया गया। उक्त निर्वाचन कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए निर्वाचन कार्यक्रम शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *