- 197 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 15 का किया गया निस्तारण


गाजियाबाद। शासनादेश के मद्देनजर माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 8 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 05 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार सदर सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसडीएम मोदीनगर श्रीमती कोमल पंवार की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 76 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में 197 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 15 शिकायतों का निस्तारण हुआ।

