पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल ने किया पहली वेटरन राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन

गाजियाबाद। पहली वेटरन राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन एच.आर.आई टी यूनिवर्सिटी मेरठ रोड, गाजियाबाद में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग बॉल फेडरेशन रहे । इस आयोजन में विभिन्न प्रदेशों के 50 प्लस पुरुष और 25 प्लस महिला वर्ग की टीमें प्रतिभाग कर रही है। इस अवसर पर एशियन शूंटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर ,कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कादियान, शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चैयरमैन अजय पाल प्रमुख, राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिह बिड्डी, शूटिंग बॉल फेडरेशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष अंजुल अग्रवाल, महासचिव जीतराज तोमर, विभिन्न प्रदेशों से पधारे फैडरेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। खेले गए मैचों में पुरुष वर्ग में दिल्ली ने हरियाणा को 21-19, 21- 19 से, विदर्भ ने उत्तराखंड को 12 -21, 21- 19, 21- 19 से, यूपी ने गुजरात को 21- 9, 21- 10 से हराया। इसी तरह महिला वर्ग में दिल्ली ने यूपी को 21 -12, 21- 12 से, राजस्थान ने उत्तराखंड को 21 -13, 21-5 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *