- श्री फ्रेशर मनीष कुमार गुप्ता, सुश्री फ्रेशर -ख्याति शर्मा चुने गए




गाजियाबाद। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु आरंभ 2026 फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम.एल. शर्मा, पूर्व विशेष निदेशक, सीबीआई तथा विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल राघवेंद्र सिंह यादव, इंडियन आर्मी एवं एलुमनी आरकेजीआईटी उपस्थित रहे।
एसएसी चेयरमैन आलोक त्यागी ने स्वागत संबोधन दिया। वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान, निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा, डॉ. आर.के. यादव, डीन अकादमिक, डॉ. पुनीत चंद्र श्रीवास्तव, डीन ईआईआई एवं डॉ. रामेन्द्र सिंह, डीन एक्रेडिटेशन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर एच.जी. गर्ग ने विद्यार्थियों को संस्थान के नियमों, अनुशासन एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। फैकल्टी कोआॅर्डिनेटर डिसिप्लिन के पर्यवेक्षण में फैकल्टी एंड स्टूडेंट्स डिसिप्लिन कमेटी ने भी कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को 51,000, 11,000 एवं 5,100 के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। बी.टेक., एमबीए एवं बी.फार्मा के विद्यार्थियों ने समूह एवं एकल नृत्य, गायन, डुएट डांस और रैम्प वॉक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री फ्रेशर एवं सुश्री फ्रेशर का चयन रहा। श्री फ्रेशर मनीष कुमार गुप्ता, बी.टेक. सीएसई तथा सुश्री फ्रेशर -ख्याति शर्मा, बी.टेक. एआईएमएल चुने गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति की सुश्री प्रिया शर्मा, डॉ. नीना शर्मा, विकास त्यागी, वैभव शर्मा, सुश्री लकी गुप्ता, मानस त्रिपाठी, डॉ. ऋतु शर्मा एवं श्रुतिका शर्मा का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन एवं पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आरंभ 2026 नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए उत्साह और उमंग से भरी शैक्षणिक यात्रा का यादगार शुभारंभ रहा।

