न कोई झंझट और न कोई वेटिंग, भारत गैस का नया कनेक्शन लीजिए हाथों हाथ, 4 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर

  • भारत गैस लाइट जीप का हुआ शुभारंभ, डिलीवरी के साथ प्रीमियम एलपीजी सेवा

गाजियाबाद। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने भारत गैस (लाइट जीप) का शुभारंभ किया। यह एक प्रीमियम फ्री ट्रेड एलपीजी सेवा है, जिससे ग्राहकों को तत्काल नया कनेक्शन तथा 4 घंटे के भीतर एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी जैसी तेज, सुविधाजनक एवं आधुनिक सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। भारत गैस लाइट जीप बीपीसीएल की नई ग्राहक-केंद्रित पहल है, जिसमें हल्के वजन वाले भारत गैस लाइट कंपोजिट सिलेंडर के लाभों को डिजिटल तकनीक आधारित प्रीमियम सेवा मॉडल के साथ जोड़ा गया है। यह सेवा ग्राहकों को तेज, सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर अनुभव प्रदान करेगी।
कंपनी अधिकारियों ने बताया कि आॅर्डर के 4 घंटे के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी निश्चित की गई है। हल्का एवं आसानी से उठाया जा सकने वाला कंपोजिट सिलेंडर है जो जंग-रहित बॉडी से लैस है। पारदर्शी बॉडी के कारण सिलेंडर में गैस का स्तर आसानी से दिखाई देता है। अधिक सुरक्षित एवं आधुनिक डिजाइन ग्राहको को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह सेवा विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों, विद्यार्थियों, किरायेदारों तथा तेजी और सुविधा को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। गाजिÞयाबाद के इंदिरापुरम स्थित विष्णु ज्योति गैस सर्विस में भारतगैस लाइट जीप सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक, वितरक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भारत गैस लाइट जीप की विशेषताओं, त्वरित कनेक्शन प्रक्रिया तथा 4 घंटे के भीतर डिलीवरी जैसी सुविधाओं का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जे.पी. सिंह, चेयरमैन, इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग, उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नवाचार और सुरक्षा ही विकसित भारत की पहचान हैं तथा भारतगैस लाइट जीप ग्राहकों के जीवन को और अधिक सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाएगा।
इस अवसर पर टेरिटरी मैनेजर सुकेश, आजाद, सेल्स आफिसर, गाजियाबाद देवेंद्र कुमार तथा कमर्शियल मैनेजर समर्थ गुप्ता भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने ग्राहकों एवं वितरकों को भारत गैस लाइट जीप की विशेषताओं, त्वरित कनेक्शन, 4 घंटे के भीतर डिलीवरी तथा इसके अन्य लाभों की जानकारी दी और इस नई पहल को सफल बनाने का आह्वान किया।
बीपीसीएल का उद्देश्य भारत गैस लाइट जीप के माध्यम से ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय एलपीजी सेवा उपलब्ध कराना है। वर्तमान में इस सेवा की शुरूआत 30 शहरों में की गई है। 15 अगस्त 2026 तक इसे 24 राज्यों के 100 शहरों तक विस्तारित किया जाएगा, जिसके बाद इसे देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। जिंदल गैस एजेंसी से विनोद जिंदल, शिवम जिंदल, विष्णु ज्योति गैस से अमित शर्मा, कमला गैस से अरविंद शर्मा, प्रेम गैस से श्रीमती ऊषा सिरोही, भरत सिरोही मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *