पीपीएस (रिटायर्ड) आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की गोष्ठी आयोजित

गाजियाबाद। पीपीएस (रिटायर्ड) आॅफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन गाजियाबाद की गोष्ठी का आयोजन होटल ग्रांट तुषार कविनगर गाजियाबाद में किया गया। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य इकबाल सिंह सरोहा (86 वर्ष)की अध्यक्षता में गोष्ठी संपन्न हुई । गोष्ठी में 39 सदस्यों ने भाग लिया।
गोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत एवं समापन राष्ट्रीय गान से किया गया। जनपद गाजियाबाद के सदस्यों को माह जुलाई एवं अगस्त 2026 में पड़ने वाले जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी गई। सभी सदस्यों का आपसी परिचय कराया गया। कोषाध्यक्ष सोमवीर सिंह के द्वारा लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।
गोष्ठी में साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी एवं उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा, मुख्य आरक्षी पुनीत शर्मा के द्वारा प्रतिदिन होने वाले साइबर अपराध एवं बचाव को विस्तार से समझाया। इसके अलावा सुरक्षा के मददेनजर सभी सदस्यों से मोबाइल फोन में कुछ नए एप डाउनलोड करवाए।
गोष्ठी के दौरान इन तीनों के द्वारा साइबर से संबंधित अपराध एवं बचाव की बहुत ही महत्वपूर्ण एप के विषयक सभी से प्रयोगात्मक परीक्षण कराया और समझाया गया है जो अवश्य लाभदायक रहेगा। गोष्ठी में आए शेष सदस्यों को स्मारिका, डायरेक्टरी वितरित की गई। गोष्ठी के समापन पर गोष्ठी के अध्यक्ष इकबाल सिंह सरोहा एवं एनसीआर कोआॅर्डिनेटर धर्मेन्द्र सिंह सिरोही ने संबोधित किया।
सभी सदस्यों को आगामी 25 अक्टूबर 2026 को होने वाले वार्षिक सम्मेलन से संबंधित एवं अन्य आवश्यक मामलों पर चचार्ओं पर विचार-विमर्श किया गया। गोष्ठी का प्रारंभ जलपान एवं समापन दोपहर भोज के बाद हुआ। गोष्ठी के बाद संगठन के सदस्य एलएस मौर्य के घर में हुई बहुत बड़ी चोरी की घटना के विषय में प्रभारी निरीक्षक कवि नगर अनुराग शर्मा से घटना के शीघ्र अनावरण एवं माल बरामद के विषय में वार्तालाप किया जिसमें धर्मेंद्र सिंह सिरोही, वीर सिंह,सुरेंद्र सिंह त्यागी, एलएस मौर्य, ए पी भारद्वाज, हरवीर सिंह, संसार सिंह राठी, तेज बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
गोष्ठी का संचालन एवं गोष्ठी में आए सभी सदस्यों का आभार ब्रह्मपाल सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *