- चिकित्सालय एवं विशाल भंडारा शिविर का किया शुभारंभ



गाजियाबाद, सावन माह के पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद स्मार्ट सिटी और राष्ट्रीय समाज एवं धर्मार्थ सेवा संस्थान के द्वारा संयुक्त रूप से निशुल्क कांवड़ सेवा, चिकित्सालय एवं विशाल भंडारा शिविर का शुभारंभ बुधवार को को पिलर संख्या 705 ,706 एवं 707, खसरा नंबर 1276, मनन धाम मंदिर के सामने, मोरटा, मेरठ रोड , गाजियाबाद में किया गया। यह सेवा शिविर 12 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन संचालित रहेगा।
शिविर में निशुल्क कांवड़ सेवा, कांवड़ियों के लिए पैर धोने, आराम, जूता स्टैंड, पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। निशुल्क चिकित्सालय में राउंड द क्लॉक डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाएं आदि सेवा उपलब्ध रहेंगह और विशाल भंडारे में प्रतिदिन सात्विक भोजन, फल, छाछ एवं शरबत का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. सुभाष जैन ने कहा ने कहा कि सेवा ही हमारी पहचान है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हमारा क्लब पिछले वर्षों से यह सेवा कर रहा है। जिसमें एक लाख से अधिक लोगों ने इस शिविर सेवा का लाभ लिया। इस वर्ष हमारा लक्ष्य एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं तक पहुंचना है।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. अरुणा सिंघल ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी का मूल मंत्र ‘सेवा भाव’ इस शिविर में साकार हो रहा है। वे सभी रोटेरियन और स्वयंसेवकों के समर्पण को नमन करती हैंूं। शिविर में रोटरी क्लब के 25 से अधिक सदस्य, इंटरैक्ट क्लब के युवा स्वयंसेवक एवं राष्ट्रीय समाज संस्था के कार्यकर्ता दिन-रात सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने सभी क्लब सदस्यों और राष्ट्रीय समाज एवं धर्मार्थ सेवा संस्थान के चेयरमैन आचार्य राहुल चतुर्वेदी का उनके विशेष सहयोग और योगदान के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर क्लब सदस्य पूर्व क्लब अध्यक्ष रोटेरियन भारती गर्ग, रोटेरियन आशीष गर्ग, रोटेरियन सारंग अग्रवाल और रोटेरियन रीना अग्रवाल उपस्थित थे।

