- 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान पहुंचा नशा मुक्ति केंद्र

गाजियाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ,लोहिया नगर सेवा केंद्र एवं गोविंदपुरम सेवा केंद्र द्वारा चेंजिंग लाइफ नशा मुक्ति केंद्र पर सैकड़ों लोगोँ को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई गई। संस्था का लक्ष्य है कि 20 अगस्त तक पूरे भारत में 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराकर उन्हें इस बुराई से बाहर निकला जाए। गोविंदपुरम सेवा केंद्र की प्रमुख प्रशासिका बीके उर्मिला दीदी ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में बहुत तेजी से आती जा रही है, इस नशे की बीमारी से बाहर निकलने का सबसे शक्तिशाली साधन है राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक ज्ञान। अभी तक पिछले 5 वर्षों में लगभग 4 करोड़ लोगों तक यह नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश ब्रह्माकुमारीज ने पहुंचाया है और लगभग 15 लाख लोगों को नशा मुक्त किया गया है। आगे भी इस जन जागरण को जारी रखा जाएगा और भारत की युवा पीढ़ी को सशक्त करने का कार्य किया जाएगा। जब तक युवा पीढ़ी इस नशे की लत से बाहर नहीं आएगी,सशक्त नहीं बनेगी तब तक भारत विकसित भारत नहीं बन सकता। इसलिये ब्रह्माकुमारी संस्था कई दशकों से नशे की बुराई पर कार्य कर रही है। इस अवसर बी के संदीप चौहान भाई ने भी अपना स्वयं का राजयोग द्वारा नशा मुक्ति का अनुभव साझा करते हुए बताया कि आज नशा केवल शराब, सिगरेट, ड्रग्स का ही नहीं अभी नए तरह के नशे समाज में आ चुके है जैसे मोबाइल एडिक्शन , गेमिंग एडिक्शन, सोशल मिडिया एडिक्शन हमें इन नसों से भी बचना है उन्होंने बताया यह अभियान युवा शक्ति को जगाने का अभियान है, श्रेष्ठ भारत विकसित भारत बनाने का अभियान है, आत्म सम्मान जगाने का अभियान है। युवा भारत का भविष्य हमारे युवा मजबूत तो देश मजबूत ,युवा नशे से दूर तो परिवार सुरक्षित, परिवार सुरक्षित तो समाज सुरक्षित’। हमें नो एडिक्शन ही नहीं बल्कि यस टू बेटर लाइफ भी कहना है’। इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र के डायरेक्टर अनुज चौधरी ने इस अभियान की बहुत सराहना की और ब्रह्मा कुमारीज द्वारा समाज सुधार के लिए किया जा रहे कार्यों की अति प्रशंसा की और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करने के लिए आमंत्रण दिया। इस अवसर पर बीके आशीष भाई भी उपस्थित रहे।

