भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद की परिचय बैठक संपन्न

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद की परिचय बैठक मॉडर्न कॉलेज, साहिबाबाद में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया की उपस्थिति रही। जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने महानगर कार्यकारिणी, सभी मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर आगामी अभियानों एवं संगठन के अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। कार्यकतार्ओं को संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर महामंत्री गौरव चौपड़ा, पंकज भारद्वाज, रनीता सिंह, सचिन डेढ़ा, आशीष चौधरी, राजेंद्र यादव,नीरज शर्मा,महिम गुप्ता, आलोक शर्मा, वरुण नागर, भूषण चौहान, हेमराज माहौर सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *