आई.टी.एस डेंटल कॉलेज में मरीजों के लिए निशुल्क डेन्चर शिविर आयोजित

  • शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कृत्रिम दांत की सुविधा प्रदान करना था
  • दो दिन के भीतर 104 मरीजों को डेन्चर प्रदान किया गया
  • ग्रामीण और शहरी स्थानों के आये मरीजों की मुफ्त में मौखिक जांच की गयी

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आई.टी.एस डेंटल कॉलेज के प्रोस्थोडोंटिक्स ने पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के सहयोग से 24 एवं 30 सितंबर, 2026 को डेन्चर शिविर मुस्कान: एक पहल तक पहुंचने के लिए का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कृत्रिम दांत (डेन्चर) की सुविधा प्रदान करना था, जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार हो सके और उन्हें आत्मनिर्भरता का अनुभव हो। इस पहल के तहत मरीजों को दो दिन के भीतर 104 मरीजों को डेन्चर प्रदान किया गया। आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी स्थानों के आये मरीजों की मुफ्त में मौखिक जांच की गयी और दंत चिकित्सकों द्वारा सभी को मौखिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा बुजुर्ग मरीजों को बताया गया कि डेन्चर कई व्यक्तियों के आत्मविश्वास को बहाल करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर आई.टी.एस डेन्टल कॉलेज में समाज के बुजुर्गो के अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए दांतों के जबड़ें के रखरखाव तथा मौखिक स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान मे रखकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग द्वारा मुफ्त डेन्चर कैंप का आयोजन किया गया, जिसके तहत डेन्टल ओ.पी.डी. मे आने वाले मरीजों को दो दिन के भीतर प्रदान किया गया। इसके साथ ही मरीजों के लिए कृत्रिम दांतों के विभिन्न प्रकार के विकल्प और उनके रखरखाव के बारे मे बताया गया एवं मरीजों भोजन एवं परिवहन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। इसी के साथ 104 से अधिक बुजुर्ग मरीजों को डेन्चर वितरित किये गये। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी, डीन्स एवं सभी दंत विभागों के एच.ओ.डी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *