गांधी जयंती पर आरकेजीआईटी में मनाया गया स्वच्छ भारत दिवस

गाजियाबाद: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में UP 37 BN NCC के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक जिम्मेदारी तथा महात्मा गांधी के स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के विचारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ, रंगोली, वृक्षारोपण एवं स्लोगन लेखन जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व और दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतों को अपनाने का प्रभावी संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के डायरेक्टर, आर के जी आई टी डॉ. बी.सी. शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर एच.जी. गर्ग तथा स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल चेयरमैन आलोक त्यागी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में विकास त्यागी, सी टी ओ- एन सी सी; प्रिया शर्मा, कॉर्डिनेटर एन सी सी; तथा देवांश सिंह, डी आई -एन सी सी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर सभी एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के पदाधिकारियों ने एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और स्वस्थ समाज के निर्माण की आधारशिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *