ग्राम पंचायत मकरेड़ा में नालियों में कूड़ा डालने पर लगाया जायेगा जुर्माना

  • गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर आयोजित की गयी सुशासन ग्राम ‘जन चौपाल’
  • गऊ माता को दर-दर की ठोकर खाने के लिए छोड़ना बहुत ही दुखद

गाजियाबाद। ग्राम पंचायत मकरेड़ा सचिवालय के सभागार कक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर राष्ट्र के दोनों नायकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद ‘जन चौपाल’ का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान कृष्णदेव आर्य ने की। ग्राम प्रधान कृष्णदेव आर्य ने कहा कि गांव को स्वच्छ रखने में सभी ग्रामवासी अपना सहयोग प्रदान करें, स्वच्छता ही जीवन का सबसे बड़ा धर्म है, हम सभी मिलकर गांव के विकास में सहयोग करें,भविष्य में कोई व्यक्ति नाली में कूड़ा डालते हुए देखा गया तो पंचायत द्वारा उस पर 500 रुपए का जुर्माना किया जायेगा। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि आज हमारी गऊ माता दर दर की ठोकर खा रही हैं जब तक वो दूध देती हैं तब तक तो हम उन्हें रखते हैं जब दूध देना बन्द कर देती हैं उन्हें छोड़ देते हंै जो बहुत ही दुखद है, ऐसा कोई ग्रामवासी न करे, संसार में इससे बड़ा कोई पाप नहीं है, अवारा पशुओं से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है, भूखे प्यासे आवरा पशु हिंसक भी हो रहे हंै, जिसका परिणाम हमें आज समाज में देखने को मिलता है। जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीण राजसिंह शर्मा ने शिकायत करते हुए कहा कि पिछले पांच साल से गांव में टंकी का कार्य चल रहा हंै, गांव के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल नहीं मिल रहा है, जिसके कारण आम लोगों को बीमारी का सामना करना पड़ रहा है,इस पर ग्राम प्रधान ने जवाब देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर जल का उद्देश्य केवल नल लगाना नहीं है बल्कि घरों तक लगातार सुरक्षित और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है इसके लिए ग्राम पंचायत द्वारा समय समय पर जल निगम के अधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया,अभी गांव में विभिन्न स्थानों पर लिकिज,सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत स्थानों पर कनेक्शन न होने के कारण पानी घरों में नहीं पहुंच रहा है, टंकी के आस पास मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ये समस्याएं उत्पन्न हो रही हंै जिसका शीघ्रता से निराकरण कराया जायेगा। जिन लाभार्थियों की पेंशन में कोई दिक्कत है उसे भी प्राथमिकता में लेकर समाधान कराया जायेगा। बृजपाल सिंह एवं सुमित खारी ने गांधी जी एवं शास्त्री जी जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सचिव अंकित कुमार मलिक, प्रेमचन्द आर्य, रणधीर सिंह, कर्मवीर सिंह, फिरेराम ,सत्यवीर सिंह आर्य, महिपाल सिंह सिराधना, रतन सिंह, प्रमोद, महिपाल सिंह, ललित खारी, पवनवीर, मुकेश, गुड्डी, मीना, रेखा, लीलावती, ओपेश,चंद्रपाल व मनीष कुमार,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *