पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा ने साहिबाबाद के विकास और 2027 की तैयारियों को लेकर की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से साहिबाबाद के पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा ने आत्मीय मुलाकात की। मुलाकात के दौरान साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, जनता से जुड़े मुद्दों तथा आने वाले चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
पंडित अमरपाल शर्मा ने साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के समक्ष रखा।
बैठक में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की स्थिति में साहिबाबाद विधानसभा को विकास, बुनियादी सुविधाओं और जनसुविधाओं के मामले में बेहतर विधानसभा बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने को लेकर भी चर्चा हुई।
अखिलेश यादव ने जनता के बीच लगातार रहने और उनके मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का निर्देश दिया। पंडित अमरपाल शर्मा ने कहा कि साहिबाबाद की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *