एमएलसी चुनाव: दिनेश कुमार गोयल ने समर्थकों के साथ किया पर्चा दाखिल

  • नामांकन से पहले दिनेश कुमार गोयल ने प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद

गाजियाबाद। विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल समर्थकों के साथ मेरठ के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर मेयर सुनीता दयाल, सांसद अतुल गर्ग, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप,बागपत सांसद डॉ राजकुमार सागवान, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, शहर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व मेयर आशु वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, भाजपा नेता पवन गोयल, डॉ. वीरेश्वर त्यागी, पार्षद अमित त्यागी, केके शुक्ला, रोबिन सांगवान, अतुल जैन, सुभाष गर्ग, प्रदीप चौहान, पार्षद पीयूष नागर समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन से पहले दिनेश कुमार गोयल ने प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद परिवार के साथ हवन-पूजन कर चुनाव और जनसेवा के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगा। समर्थकों ने विश्वास जताया कि दिनेश गोयल इस बार मजबूत जीत दर्ज करेंगे।
साथ ही नामांकन कार्यक्रम के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक विषयों एवं कार्यकतार्ओं की भूमिका को लेकर संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यकतार्ओं का उत्साह, स्नेह और सहयोग सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *