



मुरादनगर: आई.टी.एस डेंटल कॉलेज में गत वर्षाे की भाँति 27वाँ बी.डी.एस बैच (2026-30) एवं 21वाँ एम.डी.एस. बैच (2026-29) सत्र प्रारंभ करने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर. पी. चड्ढा, वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ प्रवेश नाथ मेहरा, डायरेक्टर प्रोफेसर एंड एच.ओ.डी., डेंटल एंड ओरल सर्जरी विभाग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली तथा संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ. देवी चरण शेट्टी द्वारा संपन्न किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. शिवानी माथुर, डीन-यू.जी. स्टडीज, प्रोफेसर पीडीऐट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग के द्वारा स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने सभी बी.डी.एस विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को बधाई दी और मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद डॉ सोनाली तनेजा, डीन-पीजी स्टडीज एंड क्लीनिक्स ने एम.डी.एस. विद्यार्थियों को ओरिएंट किया और उन्हें शैक्षणिक एवं क्लीनिकल उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने यू.जी एवं पी.जी विद्यार्थियों तथा फैकल्टी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और संस्थान की शैक्षणिक एवं क्लीनिकल उत्कृष्टता में उनके योगदान की सराहना की।
संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ देवी चरण शेट्टी, ने प्रवेशित बी.डी.एस एवं एम.डी.एस. बैच के सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया और छात्रों को संस्थान के अनुभवी शिक्षकों का परिचय कराया तथा वूमेन सेल और एंटी रैगिंग कमेटी जैसी लाभकारी सुविधाओं से अवगत भी कराया तथा सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा बी.डी.एस एवं एम.डी.एस. मे प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा विद्यार्थियों को उत्तम डेन्टल शिक्षा प्राप्त करने के लिए संस्थान में उपलब्ध विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लीनिकल स्क्ल्सि और रिसर्च के अवसरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे सक्षम एवं संवेदनशील डेन्टल प्रोफेशनल के रूप में विकसित हो सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक यात्रा के दौरान जिज्ञासु, अनुशासित एवं निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य विशिष्ट अतिथि डॉ प्रवेश नाथ मेहरा ने सभी नवीन विद्यार्थियों को बी.डी.एस. एवं एम.डी.एस. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शुभकामनाएँ दी तथा उन्होंने अपने विस्तृत क्लीनिकल एवं शैक्षणिक अनुभवों से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने मजबूत क्लीनिकल कौशल, नैतिक चिकित्सा पद्धति, निरंतर सीखने तथा साक्ष्य आधारित दंत चिकित्सा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुसंधार के प्रति रुचि विकसित करने तथा आजीवन देखते रहने के लिए भी प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त सभी विद्यार्थियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र भी किया गया, जहाँ प्रत्येक छात्र ने अपना परिचय दिया।
इस सफल कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए सभी विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता ने आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

