रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद के सभापति बने डॉ. सुभाष गुप्ता

  • रामदत्त शर्मा उपसभापति व राजेश कुमार महासचिव चयनित

गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जनपद शाखा गाजियाबाद की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति की बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को प्रात: 11 बजे द फ्लेयर, दुबई मॉल, आरडीसी, गाजियाबाद में आयोजित हुआ। बैठक में सभी दस निर्वाचित सदस्यों की उपस्थिति में प्रस्ताव एवं अनुमोदन की प्रक्रिया द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। डॉ. सुभाष गुप्ता सभापति, रामदत्त शर्मा उपसभापति, राजेश कुमार महासचिव, मूल चंद गौड़ सह सचिव तथा अश्विनी शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए। विजय नामदेव, विजय गौड़, दिनेश कुमार, मयंक गुप्ता एवं विवेक गुप्ता प्रबंध समिति के सदस्य रहेंगे। रश्मि चौधरी एवं श्रीमती अंजू गुप्ता को मनोनीत सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
चयन प्रक्रिया में सभापति पद हेतु विजय नामदेव, उपसभापति हेतु विजय गौड़, महासचिव एवं सह सचिव हेतु विवेक गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष हेतु मयंक गुप्ता ने प्रस्ताव प्रस्तुत किए। प्रत्येक प्रस्ताव का प्रस्तावक एवं प्रस्तावित सदस्य को छोड़कर शेष आठ सदस्यों ने अनुमोदन किया। समारोह में प्रदेश महासचिव शमानंद कटियार ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने मार्गदर्शन करते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों से अवगत कराया।
राजेश गर्ग ने नवगठित समिति के माध्यम से रक्तदान, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा राहत एवं अन्य मानव सेवा कार्यों के व्यापक विस्तार का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर सर्वश्री सुभाष गुप्ता, राजेश गर्ग, मूलचंद गौड़, रामदत्त शर्मा, अश्वनी शर्मा, मयंक गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, राकेश चतुर्वेदी, राकेश शर्मा, संजीव त्यागी, संजय त्यागी, अंजू गुप्ता, सचिन गुप्ता, शोभा गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, मोहम्मद आसिफ, विजय गौड़, विजय नामदेव, एमपी अरोरा, वीरेंद्र अरोड़ा, संजय यादव, अंकुर अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सुषमा गुप्ता, धवल गुप्ता, मयंक गोयल बागपत, प्रियंका शर्मा, अमित शर्मा, दीपा सिरोही, गौरव त्यागी, मनोज अग्रवाल एवं दीपक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में नवनिर्वाचित सभापति डॉ. सुभाष गुप्ता ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मानवता की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *