- कविनगर लायंस एनेक्सी कविनगर में आयोजित किया गया कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताओं ने बच्चों व बड़ों ने लिया भाग
गाजियाबाद। माहेश्वरी समाज गाजियाबाद द्वारा दीपावली पारिवारिक मिलन समारोह कविनगर लायंस एनेक्सी कविनगर में आयोजित किया गया। भगवान महेश व माँ पार्वती की पूजा वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें समाज के बच्चों एवं बड़ों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अध्यक्ष लोकेंद्र राठी एवं सचिव विनीत राठी ने बताया कि ग्लोबल लर्निंग अकैडमी के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की थीम के अनुसार सभी सदस्यों ने एक एक दीया जलाकर समाज में एकता के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण समाज के वयोवृद्ध सदस्यों का सम्मान किया गया। माहेश्वरी समाज गाजियाबाद के संस्थापक स्वर्गीय हर्षवर्धन माहेश्वरी की धर्मपत्नी श्रीमती कामिनी माहेश्वरी एवं उनके परिवार का विशेष सम्मान एवं धन्यवाद किया गया। सीए करने वाली दो छात्राओ पूजा राठी एवं मेघा माहेश्वरी एवं आईआईटी बॉम्बे से एमएससी टॉप करने वाले छात्र सर्वम माहेश्वरी के साथ साथ 12 वीं व 10 वीं की परीक्षा में अच्छे नंबर लाने वाले छात्र एवं छात्राओं का सम्मान किया गया। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डांडिया एवं गरबा का सभी ने बहुत आनंद लिया। अंत में स्वादिष्ट रात्रिभोज का भी सभी ने खूब लुफ्त उठाया। मंच का संचालन श्रीमती प्रगति शारदा एवं सचिव विनीत राठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गाजियाबाद माहेश्वरी समाज के संरक्षक सुशील माहेश्वरी, मुख्य सलाहकार अनूप राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी, अतुल माहेश्वरी एवं प्रदीप राठी, कोषाध्यक्ष सचिन माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के साथ साथ बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




