आईटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी मुरादनगर में एलुमनी टॉक का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी द्वारा विद्यार्थियों को उद्योग जगत के व्यावहारिक अनुभवों से परिचित कराने, उनके व्यावसायिक कौशल को विकसित करने तथा भविष्य के करियर के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एलुमनी टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आईटीएस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चढ्डा, वाइस चेयरमैन अर्पित चढ्डा, संस्थान के निदेशक डॉ. एस सदीश कुमार, संस्थान की डीन डॉ. राजकुमारी तथा मुख्य वक्ता एवं संस्थान के पूर्व छात्र प्रेम सिंह, एरिया सेल्स हेड, हैवेल्स भारत लिमिटेड द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
इस अवसर पर प्रेम सिंह ने अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक यात्रा के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने पेशेवर जीवन में अनुशासन, प्रभावी संवाद कौशल, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता तथा निरंतर सीखने के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को अपने करियर संबंधी प्रश्न पूछने और व्यावसायिक चुनौतियों को समझने का अवसर मिला। संवादात्मक सत्र ने विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लक्ष्यों के प्रति अधिक स्पष्ट एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. एस. सदीश कुमार ने कहा कि एलुमनी टॉक विद्यार्थियों को उद्योग जगत के अनुभवों से सीखने, व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने तथा अपने भविष्य के करियर के लिए प्रेरित होने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है। कार्यक्रम के अंत में मिस. साक्षी चौहान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, संस्थान के निदेशक डॉ. एस सदीश कुमार, डीन डॉ. राजकुमारी एवं मुख्य वक्ता प्रेम सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों तथा उपस्थित विद्यार्थियों का भी धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सागरिका मांझी, मिस. साक्षी चौहान एवं मिस्टर मनीष कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *