- कविनगर स्थित आवास पर पूरे दिन लगा रहा बधाई देने वालों का तांता
गाजियाबाद। राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल का जन्मदिन भव्य रूप से उनके कवि नगर स्थित आवास पर मनाया गया। केक सेरेमनी की गई। इस दौरान उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों के अलावा उनके शुभचिंतक, समाजसेवी, व्यापारी, उद्यमी, खिलाड़ी, मातृ शक्ति, विभिन्न राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों, मीडियाकर्मियां ने उनके आवास पर जाकर राज्यसभा सांसद को बधाई एवं शुभकामनाए दी। पूर्व सांसद डा. अनिल अग्रवाल के मीडिया सलाहकार राहुल गोयल व उनके पुत्र अंजुल अग्रवाल ने आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। आवास पर जलपान का विशेष प्रबंध किया गया था।

