
गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आई.टी.एस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट द्वारा ‘अनुभव 2026’ समर इंटर्नशिप प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों के 25 संस्थानों के 94 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने इंटर्नशिप अनुभवों के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान, प्रबंधकीय दक्षता एवं कॉपोर्रेट कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में डॉ. शमीम अहमद, पूर्व कुलपति, एनआईआईएलएम, कैथल, इंदु भूषण लेंका, उप सचिव, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, सुरेंद्र सूद, निदेशक -जनसंपर्क, आई.टी.एस तथा प्रो. (डॉ.) अजय कुमार, निदेशक, आई.टी.एस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट उपस्थित रहे।
डॉ. आर.पी. चड्ढा, चेयरमैन तथा अर्पित चड्ढा, वाइस चेयरमैन, आई.टी.एस -द एजुकेशन ग्रुप ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल, व्यावसायिक ईमानदारी, नवाचार, समस्या-समाधान क्षमता एवं निरंतर सीखने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉपोर्रेट जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन उद्योग एवं शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिनमें हेमांशु कुमार, डॉ. आलोक कुमार, संदीप शर्मा एवं डॉ. सीमा मिश्रा शामिल रहे। विद्यार्थियों ने मार्केटिंग, फाइनेंस, जनरल मैनेजमेंट एवं ह्यूमन रिसोर्स सहित चार प्रमुख श्रेणियों में अपनी इंटर्नशिप परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं।
प्रतियोगिता के प्रमुख विजेताताओं में मार्केटिंग: प्रथम- शुभम श्री (आईआईएम अमृतसर),द्वितीय – शशांक गुप्ता (जयपुरिया स्कूल आॅफ बिजनेस)। फाइनेंस में प्रथम -अर्पण श्रीवास्तव (जेआईएमएस कालकाजी), द्वितीय -अभिनंदन तक (सीसीएस नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ एग्रीकल्चरल मार्केटिंग) रहे। जनरल मैनेजमेंट में प्रथम -सना अशरफ (आईआईएचएस गाजियाबाद), द्वितीय -अक्षत अत्रे (आई.टी.एस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट)। ह्यूमन रिसोर्स में प्रथम -आशुतोष त्रिपाठी (आई.टी.एस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट), द्वितीय-भूमिका अग्रवाल (आरडीआईएएस, दिल्ली) रहे। समापन समारोह में निर्णायकों ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
‘अनुभव 2026’ ने उद्योग एवं शिक्षा जगत के बीच समन्वय को मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव में परिवर्तित करने का प्रभावी मंच प्रदान किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, व्यावसायिक दक्षता एवं कॉपोर्रेट जगत के प्रति बेहतर समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

