


गाजियाबाद। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) दिनेश कुमार गोयल ने अपनी जीत की खुशी में अपने प्रतिष्ठान आरकेजीआईटी (RKGIT) में दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर खुशियां साझा की । इस कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी रजनी गोयल, पुत्र अक्षत गोयल, पुत्रवधू आँचल गोयल और सभी फैकल्टी, स्टाफ ,सहयोगियों की उपस्थिति रही।
दिनेश कुमार गोयल ने अपनी इस जीत को सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद की जीत बताया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनसेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और मजबूत करती है।
इस अवसर पर सभी के साथ दीपावली की खुशियां साझा की तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

