सामाजिक एकता और सहयोग की दिखी अनुपम मिसाल



गाजियाबाद। लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सिद्धार्थ विहार SG Shikhar Heights में पूर्वांचल समाज की ओर से भव्य छठ पूजा का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूर्वांचल की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा, आस्था और सामाजिक एकजुटता का सुंदर प्रतीक बनकर सामने आया।
इस आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने में पूर्वांचल सेवा समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति की ओर से अधिवक्ता आशुतोष सहाय, अधिवक्ता पवन मेहता, मुकेश त्रिपाठी, कुंदन कुमार, डॉ. राकेश शर्मा, आयुष श्रीनेत, रुचि श्रीवास्तव, प्रकाश झा, राजेश जी, सूरज जी, अमित द्विवेदी, सुनील तिवारी एवं पंकज सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ अपना योगदान दिया।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में SG Shikhar Heights के अन्य निवासियों का सहयोग भी सराहनीय रहा। इनमें अमित चौहान, प्रकाश भारद्वाज, दिलवर रावत, आकाश साप्रा, अरुण रावत, सचिन मौर्या सहित सोसाइटी के अनेक निवासियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
आयोजन के दौरान पूर्वांचल की पारंपरिक छठ पूजा पद्धति, लोकगीतों, पारंपरिक प्रसाद और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने की पावन परंपरा के माध्यम से श्रद्धा एवं भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोसाइटी के सभी निवासियों को एक साझा मंच पर लाकर आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करना भी रहा। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि जब समाज के लोग मिलकर अपनी परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आते हैं, तो धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और सामुदायिक सौहार्द का उत्सव बन जाता है।
इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं सोसाइटी निवासियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया तथा भगवान भास्कर एवं छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया।

