जर्मनी में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों से रू-ब-रू हुए आईटीएस के विद्यार्थी

मुरादनगर। आई.टी.एस फिजियोथैरेपी कॉलेज मुरादनगर में विद्यार्थियों को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में विदेशें में उपलब्ध रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से जर्मनी में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर अभय कुमार संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्पार्क ओवरसीज ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने जर्मनी में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में कार्य करने की संभावनाओं, आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं, जर्मन भाषा के ज्ञान, रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया, तथा वहां मिलने वाले वेतन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जर्मनी में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में कार्य करने के लिए जर्मन भाषा के बी-2 स्तर तक का ज्ञान प्राप्त करना आवश्यक है। इसके साथ उन्होंने वहां के कार्य प्रणाली आवश्यक दस्तावेजों, मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा रोजगार से संबंधित विभिन्न चरणों की जानकारी भी साझा की। आई.टी.एस फिजियोथेरेपी कालेज सदैव विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय के ज्ञान तक सीमित ने रखकर उनके भविष्य को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इस ज्ञानवर्धक एवं मार्गदर्शन पूर्ण व्याख्यान के आयोजन के लिए माननीय वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा का आभार व्यक्त किया तथा निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *