मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम (फेज-3) के तहत 20 से 30 नवंबर तक जनपद के 200 विद्यालयों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्र्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला प्रशासन/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गाजियाबाद द्वारा जनपद में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘‘मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम’’ (फेज-3) की शुरुआत की जा रही है। यह विशेष प्रशिक्षण अभियान 20 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत जिले के चयनित 200 सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को विभिन्न आपदाओं से बचाव के गुर सिखाए जाएंगे।
प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएंः इस 10 दिवसीय अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स और आपदा प्रबंधन टीम द्वारा बच्चों को निम्नलिखित विषयों पर व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) रूप से प्रशिक्षित किया जाएगाः

  • सुरक्षित विद्यालय मानकः विद्यालय परिसर में संभावित खतरों की पहचान करना और आपातकालीन निकास (Emergency Exit) का सही उपयोग करना।
  • प्राकृतिक आपदाओं से बचावः भूकंप, बाढ़, वज्रपात (आकाशीय बिजली) और शीतलहर जैसी आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियां।
  • आकस्मिक दुर्घटना प्रबंधनः अग्निकांड (आग लगने) की घटनाओं पर काबू पाने और सुरक्षित बाहर निकलने के तरीके।
  • प्राथमिक उपचार (First Aid): किसी भी आपातकालीन स्थिति या दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति को त्वरित प्राथमिक उपचार देना और सीपीआर (ब्च्त्) की बुनियादी समझ।

कार्यक्रम का उद्देश्यः जिला प्रशासन/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि उन्हें व्यावहारिक रूप से इतना सक्षम बनाना है कि वे किसी भी आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ से अपनी और दूसरों की जान बचा सकें। प्रशिक्षित बच्चे अपने परिवार और समुदाय में भी आपदा जागरूकता के दूत के रूप में कार्य करेंगे। सभी चयनित सरकारी/गैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि को अपने विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें और इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग प्रदान करें।
इसी के साथ ही आपदा विशेषज्ञ वैभव पांडे के दिशा निर्देश में जैनमती इंटर कॉलेज कवि नगर गाजियाबाद एवं इंग्राम इंटर कॉलेज राजनगर गाजियाबाद में मास्टर ट्रेनर अंकित त्यागी,तुषार शर्मा, धीरज सभी प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *