100 से अधिक बी.डी.एस. छात्र एवं एम.डी.एस. के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी दंत विभागों के दंत चिकित्सकों ने की सहभागिता





गाजियाबाद : आई.टी.एस. डेन्टल कॉलेज, गाजियाबाद के कंजरवेटिव डेन्टिस्ट्री एवं एंडोडोन्टिक्स विभाग द्वारा 18
से 20 नवंबर, 2026 तक तीन दिवसीय सी.डी.ई. एवं कार्यशाला कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘डोक्यू-डेन्ट बीयोन्ड द केस – एवरी केस हैज ए स्टोरी ‘ था। 100
से अधिक बी.डी.एस. छात्र एवं एम.डी.एस. के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी दंत विभागों के दंत चिकित्सकों ने सहभागिता की।
यह कार्यक्रम आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दंत चिकित्सकों के नैदानिक फोटोग्राफी संबंधी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल को विकसित करना था। कार्यक्रम के अंतगर्त प्रतिभागियों को एक्स्ट्रा-ओरल एवं इंट्रा-ओरल फोटोग्राफी की
मानक तकनीकों, कैमरा सेटिंग्स, लाईट व्यवस्था एवं सही पोजिशनिंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके माध्यम से प्रभावी केस डॉक्यूमेंटेशन, सही निदान, उपचार योजना तैयार करने तथा उपचार के परिणामों की निगरानी में क्लीनिकल फोटोग्राफी के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी एवं
फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर वक्ता ने इस कार्याशाला के उत्कृष्ट एवं सफल आयोजन हेतु संस्थान की सराहना की। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ क्लीनिकल ज्ञानवर्धक मंच उपलब्ध कराने के लिये आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के
प्रति आभार व्यक्त किया।

