गाजियाबाद: आई.टी.एस. स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, मोहन नगर, गाजियाबाद में 19 नवंबर 2026 को विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, निरंतर प्रगति, अनुशासन एवं अध्ययन के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेधावी विद्यार्थी सम्मान, शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार एवं उपस्थिति सम्मान समारोह तथा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय कुमार ने प्रेरणादायक संबोधन देते हुए PGDM 2025-27 बैच के तृतीय ट्राइमेस्टर में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा PGDM 2026-28 बैच के प्रथम ट्राइमेस्टर में विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पूर्ण समर्पण, आत्मविश्वास एवं निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आई.टी.एस. द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन श्री आर.पी. चड्ढा एवं वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
समारोह में विद्यार्थियों को तीन प्रमुख श्रेणियों में सम्मानित किया गया—शैक्षणिक उत्कृष्टता, शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति।

- उपस्थिति सम्मान: PGDM 2026-28 बैच के 09 विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए तथा विभिन्न विषयों में नियमित उपस्थिति बनाए रखने वाले 47 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं प्रेरणादायक पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार सम्मान: PGDM 2025-27 बैच के 10 विद्यार्थियों को द्वितीय ट्राइमेस्टर की तुलना में तृतीय ट्राइमेस्टर में शैक्षणिक प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार करने के लिए प्रमाण-पत्र, स्मृति चिह्न एवं प्रेरणादायक पुस्तकें प्रदान की गईं।
- मेधावी विद्यार्थी सम्मान: PGDM 2025-27 बैच के 10 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मेधा प्रमाण-पत्र, स्मृति चिह्न एवं प्रेरणादायक पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह के साथ अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) का भी आयोजन किया गया, जिसमें PGDM 2026-28 बैच के सभी कक्षा प्रतिनिधियों (Class Representatives) तथा PGDM 2025-27 बैच के विभिन्न पदाधिकारियों को बैज प्रदान किए गए। इस समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से नेतृत्व एवं जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। यह पहल विद्यार्थियों में अनुशासन, उत्तरदायित्व, टीम भावना एवं संस्थान के प्रति प्रतिबद्धता जैसे नेतृत्व मूल्यों को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं गणमान्य अतिथियों के साथ सामूहिक छायाचित्र तथा सभी सम्मानित विद्यार्थियों के साथ हुआ।

