गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा से स्वागत

  • सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी के निवास पर कीर्तन व अरदास की गई

गाजियाबाद। गुरु नानक देव जी के 557 वे प्रकाश पर के उपलक्ष में प्रभात फेरी गुरुद्वारे दशमेश दरबार प्रताप विहार गाजियाबाद से जग्गी निवास विजय नगर पहुंची, जहां पर जग्गी परिवार के द्वारा संगत का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। गुरु गृंथ साहिब जी की वाणी का कीर्तन किया गया और संगत के द्वारा अरदास की गई। इसके उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। गुरु नानक देव जी महाराज जी के द्वारा आपसी प्यार और सौहार्द का संदेश दिया गया। विश्व में गुरू नानक देव साहब का प्रकाश पर्व कार्तिक पूर्णिमा को धूमधाम से मनाया जाता है। उसी उपलक्ष्य में प्रभात फेरी प्रात: 5:00 बजे गुरुद्वारा साहिब से चलकर संगतों के निवास पर पहुंचती हैं और वहां पर कीर्तन व अरदास के उपरांत प्रसाद वितरित किया जाता है । इस अवसर पर गुरुद्वारा के जुझार सिंह, हरजीत सिंह, सदीप सिंह, रामवीर सिंह, हरविंद्र सिंह, के दयाल सिंह जग्गी, सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी, जगमोहन सिंह, प्रीत पाल सिंह, चरणजीत सिंह, ज्ञानी प्रभजोत सिंह आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *