डाक्टर अल्पना कंसल के नेतृत्व में हेपेटाइटिस-बी का निशुल्क टीकाकरण शिविर आयोजित

  • 35 लोगों ने टीका लगवाकर उठाया लाभ, अगला टीका 27 दिसंबर व तीसरा टीका लगेगा 23 मई 2027 को
  • आईएमए व कल्कि ट्रस्ट के संयोजन में वर्ष 2022 में की गई थी टीकाकरण की शुरूआत

गाजियाबाद। नेहरु नगर स्थित धर्मार्थ औषधालय में हेपेटाइटिस बी यानी काला पीलिया के निशुल्क टीकाकरण शिविर का समापन हुआ। इस शिविर में 35 लोगों ने टीकाकरण की पहली खुराक का लाभ लिया। ज्ञात हो कि यह पुनीत कार्य 2022 में प्रारंभ किया गया था, जिसमें आईएमए गाजियाबाद ने एवं कल्कि ट्रस्ट ने हाथ मिलाते हुए इस मुहिम को जारी रखा और रविवार को 577 वें टीके के साथ शिविर का समापन हुआ। रविवार को जिन लोगों ने टीकाकरण का लाभ लिया उनको दूसरी टीकाकरण की खुराक 27 दिसंबर 2026 तथा तीसरी खुराक 23/5/27 को दी जाएगी। इस कार्य को अग्रसर होकर पूर्ण करने के लिए डाक्टर अल्पना कंसल, डॉ. नीलू खनेजा एवं डॉ. अरुणा ने मुहिम छेड़ी हुई है। डॉ. नवनीत वर्मा ने टीकाकरण में मदद की और सबको काला पीलिया के बारे में समझाया। धीरे-धीरे लोगों में जागरूकता फैल रही है और लोग आगे बढ़कर आ रहे हैं। शिव मंदिर समिति भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग देती है। आगामी कैंप की सूचना शीघ्र दी जाएगी। आईएमए गाजियाबाद के अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद चावला ने टीम को बधाई दी तथा आईएमए द्वारा इस पुनीत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने का पूर्ण आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *