रालोद ने मोदीनगर में किया सामाजिक न्याय समरसता सम्मेलन का आयोजन

मोदीनगर। राष्ट्रीय लोकदल के द्वारा भूपेंद्रपुरी अंबेडकर भवन में सामाजिक न्याय व समरसता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय लोकदल, अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती के लिए कुछ नियुक्तियां भी की गई। कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी के देहांत को लेकर दो मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड दरोगा ओमप्रकाश द्वारा की गई। मंच पर उपस्थित मुख्य लोगों ने अपने अपने विचार रखे समाज के उत्थान की बात की गई। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंद्रजीत सिंह टीटू,ओडी त्यागी, प्रेमचंद भारती, दीपक गून, सतेंद्र तोमर, सीनियर नेता रामभरोसे मौर्य, पार्षद ललित सहन, क्षेत्रीय महासचिव नरेंद्र जाटव, बृजपाल सिंह, वीर सिंह, जगपाल सिंह, श्रीमती कैलाशी, श्रीमती आशा, श्रीमती गीता आदि मौजूद रहीं। पूरे कार्यक्रम में समाज के उत्थान की बात की गई। दलित समाज के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने अभी तक क्या क्या किया है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रालोद ने विधायक अनिल कुमार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। प्रबुद्ध कुमार को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया और आगे पूरी ताकत के साथ समाज को जोड़ा जाएगा। समाज के हित के कार्य किए जाएंगे राष्ट्रीय लोकदल की हमेशा इस समाज की पैरोकार रही है। समाज के हर सुख दुख में साथ खड़ी रही है। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी, स्वर्गीय अजीत सिंह से लेकर आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत इस समाज के लिए पूर्ण समर्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *