राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छठी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘ए. ई. सी. ई. – 2026’ का समापन

गाजियाबाद। आरकेजीआईटी में आई. ई. ई. ई. द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय “एडवांसमेंट इन इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन” विषय पर छठी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 20-21 नवंबर को किया गया।
21 नवंबर को कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. लियोंग वाई यी (आई. एन. टी. आई. इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, मलेशिया), डॉ. गोविंद शरण यादव (नेशनल त्सिंग हुआ यूनिवर्सिटी, ताइवान) ने शोधार्थियों को शोध करने के लिए प्रेरित किया तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कैरियर कैसे बनाएं, पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस संगोष्ठी में डॉ. एम. ए. अंसारी (ऑब्ज़र्वर, आई. ई. ई. ई. यू. पी. सेक्शन, जी. बी. यू, ग्रेटर नोएडा), डॉ. मनोज कुमार (डी. टी. यू, दिल्ली), डॉ. महेश अबेगांवकर (आई. आई. टी, दिल्ली) ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस दो दिवसीय संगोष्ठी में शोधकर्ताओं ने 20-21 नवंबर को शोध पत्रों को प्रस्तुत किया गया, जिनका प्रकाशन आई ई ई ई एक्सप्लोर में किया जाएगा। संगोष्ठी के समापन कार्यक्रम में वेलिडिक्टरी सेशन के मुख्य अतिथि सुधाकर यादव (ज़ोनल हेड- टाटा पावर कंपनी लि.), संस्थान के ग्रुप एडवाइजर डॉ.लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान एवं डायरेक्टर डॉ. बी.सी. शर्मा ने माला सी वी, सुरेंद्रन आर, आर एम गोमती, तमिलविझी टी पनिमलर, अंकुर उत्सव, सचिन कुमार, आशीष गुप्ता एवं कुचिमांची को सर्वोत्तम शोध पत्र के लिए सम्मानित किया।
संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए संस्थान के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ने संयोजक डॉ. आर के यादव एवं डॉ. अमित सिंघल तथा विभाग के सभी सदस्यों को बहुत शुभकामनाएं दी एवं सभी सम्मानित अतिथियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. नेहा गोयल, डॉ. शर्मीला, डॉ. गगनजोत कौर, निधि मल्होत्रा, देवेश गर्ग, हस्मत उस्मानी, डॉ. रोबिन अब्राहम, डॉ. के. पी. जयंत, डॉ. प्रमोद सागर, सचिन त्यागी, दीपक कुमार, प्रियंका त्यागी, दीप्ति गंगवार आदि ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *