बढ़ते हादसों के बीच मुरादनगर रावली रोड पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक की उठी मांग

  • कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ने कहा-सुबह 7 से रात 10 बजे तक रहे नो एंट्री

गाजियाबाद। मुरादनगर के रावली रोड पर लगातार हो रही हादसों के चलते अब इस मार्ग पर भारी वाहनों के नो एंट्री पर मांग उठने लगी है। खूनी हो चले इस रोड पर लगातार हादसे हो रहे हैं। इस मार्ग पर बेतहाशा अतिक्रमण और भारी वाहनों के दबाव के चलते लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। इस मार्ग पर डिग्री और इंटर कालेज के अलावा दर्जनों प्राइवेट नर्सिंग होम, गुड़ मंडी, बैंक, बैंक्वेट हाल हैं। ऐसे में आमजन का यहां से टू व्हीलर से भी गुजरना कठिन हो रहा है। स्कूली बच्चों को स्कूल जाते और आते समय रोजाना ही जाम से जूझना पड़ता है। बच्चों व राहगीरों पर हमेशा मौत का साया मंडराता रहता है। रावली रोड पर दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव महताब पठान ने जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस से मांग की है कि सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए। इस समयावधि में केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को नियमानुसार छूट दी जाए। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए जाएं ताकि यातायात व्यवस्था भी प्रभावित न हो और लोगों की जान भी सुरक्षित रहे। प्रशासन से अपील है कि जनहित और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस मांग पर गंभीरता से विचार कर जल्द आवश्यक आदेश जारी किए जाएं। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। दुर्घटनाओं पर रोक लगाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *