गाजियाबाद। आर्य समाज निवाड़ी के वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन प्रात: गायत्री महायज्ञ से प्रारंभ हुआ। आचार्य प्रियंका शास्त्री गाजियाबाद ने यज्ञ संपन्न कराया। आर्य उदयवीर शास्त्री (माथुरा) ने अपने सुंदर ईश्वर भक्ति एवं देश भक्ति के गीतों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। आर्य सन्यासी स्वामी ओमानन्द एवं स्वामी सुरेंद्रानन्द ने भी आर्य समाज के सिद्धांतों के प्रति श्रोताओं को आकर्षित किया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ राकेश कुमार आर्य, अध्यक्ष- न्याय सभा आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश ने विश्व के प्रति ‘महर्षि दयानंद की विश्व को देन’ विषय पर अपना ओजस्वी व्याख्यान देते हुए कहा सती प्रथा, बाल विवाह, जातिवाद, अंधविश्वास, आडंबर , जादू टोना नारी जाति को शिक्षा से वंचित जैसी कुप्रथाओं का अंत ऋषि दयानंद द्वारा किया गया,उन के इन सिद्धांतों आज आर्यसमाज की विचारा धारा आगे बढ़ाते हुए,राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने का कार्य कर रही है। आज आवश्यकता है फिर से आर्य समाज को मजबूत करने की तभी हम राष्ट्र की रक्षा कर सकते है, राष्ट्र को स्वतंत्र कराने में आर्य समाज का अहम योगदान रहा है । आचार्य कृष्ण मुनि ने मंच का कुशल संचालन किया। डॉक्टर ज्ञान बोध आर्य ने सभी उपस्थित विद्वानों वनप्रस्थियों एवं संन्यासियों का धन्यवाद अध्यापित किया। इस अवसर पर राज प्रकाश त्यागी, जितेंद्र त्यागी, रजनीश त्यागी, सत्येंद्र त्यागी ( मोदीनगर ) आर्य कालूराम धौलड़ी, ममता दहिया मोदीनगर, प्रीति चौधरी मोदीनगर, सुखबीर सिंह आर्य प्रधान सकलपुर, आर्य राजकुमार मेट्रो होम, सुरेंद्र पाल मुरादनगर, तेज नारायण सिंह (नेपाल) एवं कस्बे के सभी प्रबुद्ध व्यक्ति एवं माताओं ने भाग लिया।

